एक जमाने में कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर ‘हम दो-हमारे दो’ का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भरतपुर, राजस्थान में बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। शाह बोले कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार से कांग्रेस का खजाना भरा है। पायलट जी, आपका नंबर नहीं आएगा… जमीन पर आपका कंट्रीब्यूशन ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे ज्यादा है। यहां राजस्थान में… दोनों लोग सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत जी कह रहे हैं कि मैं उतरना नहीं चाहता और पायलट जी कह रहे हैं कि मैं बनना चाहता हूं।
राजस्थान में दो दर्जन से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं और गहलोत साहब अभी भी सत्ता चाहते हैं… क्यों गहलोत जी, सेंचुरी लगाना चाहते हैं क्या? राजस्थान की जनता अब आपको नहीं चाहती है। ये सरकार तुष्टिकरण में टॉप मार्क्स लेने वाली सरकार है।
ये खामखा झगड़ रहे हैं, क्योंकि सरकार तो भाजपा की बननी है। गहलोत सरकार में पेपर लीक की कई घटनाएं हुईं। अब इस सरकार के जाने का वक्त आ गया है। गहलोत जी, राजस्थान में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और 2024 में राज्य की 25 की 25 सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि बूथों के सशक्तिकरण के कारण ही आज भाजपा का संगठन जमीन पर इतना मजबूत है। भरतपुर (राजस्थान) में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहा हूँ। मोदी जी ने भारत को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया,
हर घर में शौचालय पहुंचाया, 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है, 7 करोड़ से अधिक लोगों को बैंक अकाउंट खुलवाने का काम मोदी जी ने किया है। मोदी जी ने जिस तरह से भाजपा के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की है।
भारत को सुरक्षित बनाया है, गरीब कल्याण के सूत्र को चरितार्थ किया है। उसी का परिणाम है कि चुनाव कहीं भी हो… विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। आज यहां पर चार जिलों और 19 विधानसभाओं के 24 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद हैं।
आप सभी को मेरा सादर नमन। एक जमाने में कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर ‘हम दो-हमारे दो’ का ताना मारते थे, क्योंकि हमारे दो ही सांसद थे।
आज उसी कांग्रेस पार्टी को लोकसभा में विपक्ष के नेता का भी स्टेटस नहीं मिल पाया है। भाजपा को यह यश और विस्तार हमारे बूथ कार्यकर्ता के परिश्रम और पराक्रम के आधार पर मिला है।
About The Author






