हरी-हरी बींस तो मार्केट में खूब मिलती है। जिसे फ्रेंच बींस भी कहते हैं। अक्सर बींस को नूडल्स, पास्ता या सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि अगर बींस को रोजाना खाया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमे काफी सारे ऐसे तत्व हैं जो लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। विटामिन सी, बीटा कैरोटिन, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बींस सस्ती और फायदेमंद सब्जी है। इसे रोजाना खाने से ये सारे फायदे होते हैं। सबसे खास बात कि बींस को आप आसानी से मार्केट में हर सीजन में देख सकते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
ग्रीन बींस को अगर रोजाना डाइट में शामिल किया जाए तो ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक बींस में मौजूद प्रोटीन और फाइबर की ज्यादा मात्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है।
ब्लड प्रेशर को करती है रेगुलेट
ग्रीन बींस में फोलेट और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। जिसकी वजह से ये ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करती है। साथ ही हार्ट हेल्थ को भी सुधारती है।
इम्यूनिटी बढ़ाएगी
ग्रीन बींस में विटामिन सी और बीटा कैरोटिन जैसे तत्व होते हैं। जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को पर असर डालती है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है।
आंतों की सेहत में सुधार करती है
ग्रीन बींस को अगर रोजाना खाया जाए तो इसमे मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है और आंतों की सेहत को सुधारता है। अमेरिक हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक इससे कोलन कैंसर का खतरा भी कम होता है।
वेट लॉस में मदद
वेट लॉस के लिए अगर वेजिटेबल्स और सलाद को डाइट में शामिल कर रहे हैं तो ग्रीन बींस को जरूर ऐड करें। फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों की वजह से ये वेट लॉस में मदद करता है। सबसे खास बात कि फाइबर होने की वजह से बींस खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है।
डायबिटीज में भी असरदार
डायबिटीज के मरीज वेजिटेबल्स में ग्रीन बींस को शामिल कर सकते हैं। फाइबर की ज्यादा मात्रा और कार्बोहाइड्रेट की कमी इसे शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद बनाती है।









