आंध्र प्रदेश वाईएसआर जिले के चिन्ना ओरमपाडु में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. एक बस और लॉरी की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम जख्मी लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया है. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घयलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई हैं. वहीं हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं.
आंध्र प्रदेश | वाईएसआर जिले के चिन्ना ओरमपाडु में एक बस और लॉरी की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है: चैतन्य, डीएसपी, राजमपेटा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2023









