अमलेशवर । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने लोगों से दिवाली पर तेज आवाज वाले पटाखे ना फोढ़ने का अपील किया है ,क्योंकि बहुत तेज आवाज निकालने से पर्यावरण को प्रदूषित होता ही है पर इसे ध्वनि प्रदूषण में और बहुत ज्यादा इजाफा होता है जो कि हमारे सुनने की क्षमता को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है ,इसकी तेज आवाज से लोगों में बहरापन होने की प्रवृत्ति बढ़ जाता है इसलिए हमें तेज आवाज वाली पटाखे को कम से कम फोड़ना चाहिए या नहीं फोड़ना चाहिए, साथ ही हमें अन्य पटाखे को भी सीमित मात्रा में फोड़कर आनंद और उत्साह मनाना चाहिए जहां तक हो सके हमें पर्यावरण को कम प्रदूषित करने वाले ग्रीन पटाखे का ही ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए हमें इस सच्चाई को हम सब को स्वीकार करना ही होगा , समझना होगा कि पटाखे पर्यावरण को बहुत ही नुकसान पहुंचाता है ,पटाखे फोड़ने से इससे निकलने वाले कार्बन डाइऑक्साइड गैस,कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस एवं सल्फर ,गंधक जैसे गैस पर्यावरण के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक है साथ ही हम मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक है जिससे इसके दुष्प्रभाव से सर्दी खांसी, श्वास दमा ,हृदय रोग,जैसे बीमारियों में इजाफा होता हैं एवं ब्लड प्रेशर , हृदय रोग एवं शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत ज्यादा नुकसानदायक हैं , अधिकतर देखा जाता है कि पटाखे फोड़ने की स्थिति को लेकर हमे वाद-विवाद की स्थिति में हम कोर्ट की निर्णय की ओर भी ताकतें रहते हैं कि हमें कितने घंटे पटाखे फोड़ने दिया जा रहा हैं ,पर वास्तव में हम सबको समझना हीं होगा कि ,चाहे कोर्ट का निर्णय हो ,चाहे प्रशासन का निर्णय हो हम सबको अपने स्व विवेक के निर्णय का पालन करते हुए पटाखे का प्रयोग कम से कम व सीमित मात्रा में करना चाहिए और हमें यथासंभव हर स्थिति व परिस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए ,भावी पीढी के लिए व हम सब के स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखना ही होगा।
उपरोक्त अपील लोगों के लिए सिर्फ जन जागरण के तहत प्रसारित किया जा जा रहा हैं न कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा हैं।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा,परस साहू सर ,गीता लाल साहू ,कौशल वर्मा,संजू साहू,प्रभु यादव,शैलेश साहू, गोपी साहू, कुलदीप धीवर,ने लोगों से पर्यावरण संरक्षित दीपों का पर्व दीवाली मनाने की अपील किया हैं,साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू अमलेश्वर डीह में लोगों को बादाम,पीपल,बरगद ,अशोक के पौधे नि :शुल्क बाटेंगे, पौधे की संख्या सीमित मात्रा में हैं इसलिए पौधे पहले आये और पहले पाये के तर्ज पर दिये जायेंगे।





