अमलेश्वर। दुर्ग जिले में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की सराहना के बाद पुरस्कृत किया गया। सितंबर के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश के चलते 25 और 26 सितंबर को पुलगांव थाना एवं अंजोरा चौकी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ और जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ था।
इस दौरान दुर्ग पुलिस ने विपरीत परिस्थितियों में अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस जवानों की तत्परता और जनसेवा के जज्बे को देखते हुए उनके योगदान को सम्मानित किया गया। उक्त राहत एवं बचाव कार्यों में दुर्ग पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए योगदान की मुख्यमंत्री द्वारा सराहना की गई तथा उन्हें पुरस्कृत किया गया।
राहत एवं बचाव कार्य में योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी
थाना पुलगांव 1. उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, थाना प्रभारी, थाना पुलगांव। 2. सहायक उप निरीक्षक सुभाष साहू।3. आरक्षक क्रमांक 1426 हेमेंद्र कुर्रे। 4. आरक्षक क्रमांक 1160 हरिश्चंद्र सिन्हा। चौकी अंजोरा क्षेत्र 1. उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी। 2. आरक्षक क्रमांक 792 चंद्रभान यादव। थाना कुम्हारी 1. उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, थाना कुम्हारी।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भारी बारिश, बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में सतर्क रहें। बाढ़ग्रस्त मार्गों, उफनते नालों एवं तेज बहाव वाले पानी से गुजरने का जोखिम न उठाएं। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित राहत एजेंसियों को सूचना दें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा की स्थिति में सहायता के लिए दुर्ग पुलिस सदैव तत्पर है।




