शिक्षक हेमधर साहू के “मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन” की राष्ट्रीय वेबसाईट पर बनाई जगह- छत्तीसगढ़ राज्य की हुई सराहना
रायपुर। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण,छत्तीसगढ़ के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री *ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक, श्री किशोर कुमार के निर्देशन, एवं सहायक संचालक स्वातीदास के नेतृत्व में और मानपुर-मोहला चौकी की डीपीओ डॉ. चैताली मैथ्यू के टीम प्रबंधन में छत्तीसगढ़ राज्य की “नव भारत साक्षरता कार्यकम- उल्लास” की टीम “”अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, 8 सितंबर 2026” को डॉ. भीमराव अम्बेडकर आडिटोरियम इंटरनेशनल सेंटर डीएआईसी नई दिल्ली में शामिल हुई. राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के राज्य के नव साक्षर, लर्नर, स्वयं सेवी शिक्षक शामिल हुए। इस परिसर में 15 वर्ष से उपर जन, जन साक्षर, “अब ना होगा कोई निरक्षर-जन, जन साक्षर”, पढेगा इंडिया,तो बढेगा इंडिया, नारों,हेमधर साहू के राऊतनाचा वाले वेशभूषा-खुमरी ने सभी का ध्यान छत्तीसगढ़ राज्य की ओर खींचा व वे स्वस्फूर्त प्रशंसा में कहे “छत्तीसगढ़िया, सबले बढ़िया
9 सितंबर 2026
को “बालभवन-नई दिल्ली” में सभी राज्यों के स्टॉल में “उल्लास” कार्यकम से संबंधित टीएलएम प्रदर्शनी में लगाए गए। सिर में मोरपंख, शरीर भर मुलतानी मिट्टी लगाये,हाथ में तीर कमान-वाद्ययंत्र लिये, व पेडों के छाल, वनस्पति की वेशभूषा में वनवासी-आदिवासी की वेशभूषा में कबीरधाम जिले के स्वयंसेवी शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर के व्याख्याता हेमधर साहू का उल्लास नारा उपस्थित जनों को खूब भाया व छत्तीसगढ राज्य के स्टॉल ने अतिथियों को काफी प्रभावित किया
इस छत्तीसगढ राज्य के स्टॉल में “मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन जीओएल की एडीशनल सेक्रेटरी-डीओइएस& एल श्रीमति अर्चना शर्मा अवस्थी तथा कार्डिनेटर,प्रोग्राम फार प्रमोशन ऑफ एफ एल एन -एनसीईआरटी एवं राष्ट्रीय साक्षरता केन्द्र प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. उषा शर्मा
व एन.सी.ई.आर.टी. अधिकारियों एवं साक्षरता विभाग की *सुनीता चौहान ने “उल्लास मसाल” को थामा, ताकि अक्षर-ज्ञान के प्रकाश से रोशन हो हिन्दुस्तान।मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की वेबसाईट में प्रकाशित चार फोटो में से, छत्तीसगढ़ राज्य के स्टॉल के एक फोटो ने स्थान बनाया जिससे छत्तीसगढ गौरवान्वित हो उठा। स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमति परमेश्वरी साहू के “पढेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” श्लोगन ने लोगों को लुभाया। कबीरधाम जिले के व्याख्याता, स्वयंसेवी शिक्षक हेमधर साहू के सन् 1990 से “साक्षरता कार्यकम” से जुडकर, शिक्षा के महत्व को सशक्त ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की “व्ही.टी. हेमधर साहू की स्टोरी”लोगों को पसंद आई एवं प्रशंसा पाकर, खूब सुर्खियां बटोरी तथा “मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय वेबसाइट डिजिटल प्लेटफार्म पर लर्नर,स्वयंसेवी शिक्षक,नव साक्षर कुल-तीन की ही “सक्सेस स्टोरी” बताई गई। स्वयंसेवी शिक्षक हेमधर साहू की सक्सेस स्टोरी की “बाईट” प्रसारित होने में कामयाब हुई. इससे छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यों की सराहना हुई। विदित हो कि विगत वर्ष हेमधर साहू 8 सितंबर 2025 को दल प्रभारी थे,इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालने से कबीरधाम जिले का मान बढ़ा है। दो बार छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से दिल्ली जाने वाली टीम के लिए चयनित होने कबीरधाम जिला गौरवान्वित है।
अब बारी थी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की, जिसे दिल्ली आने के पूर्व डाइट-रायपुर के अकादमिक सदस्य अजय मिश्रा, तथा रायपुर जिले की डीपीओ डॉ. कामिनी बावनकर ने कार्यकम तैयार कराकर संयोजन किया था। छत्तीसगढ राज्य से सांस्कृतिक प्रतिभागी के रूप में स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमति परमेश्वरी साहू एवं स्वयंसेवी शिक्षक हेमधर साहू डाईट रायपुर के छात्राध्यापकों नारायण ठाकुर, मुकेश देहारी, दीपक कुमार ,मानसी ठाकुर, दीपिका कन्नौजिया, अंजली भोई, दिव्या गोहिल द्वारा “नव भारत साक्षरता कार्यकम उल्लास ” की उपलब्धियों को दर्शाता,हेमधर साहू निर्देशित “नुक्कड नाटक” व छत्तीसगढी कला-संस्कृति को प्रदर्शित करता “समूह नृत्य” की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर, दर्शकों का दिल जीता और कार्यक्रम स्थल “छत्तीसगढ़िया, सबले बढिया” के नारों से गूंज उठा। छत्तीसगढ राज्य की “नव भारत साक्षरता कार्यकम उल्लास के कार्यों, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों नुक्कड नाटक-रंगारंग समूह नृत्य की प्रस्तुति ने *राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पाई ।







