अमलेश्वर। अमलेश्वर क्षेत्र के मगरघटा वार्ड क्रमांक 16 से विगत दिनों चोरो ने खेत से पंप केवल वायर काटकर चोरी कर लिए 150 मीटर केबल तार को चोर काटकर ले गए जिसकी शिकायत पार्षद खूबीराज सोनकर ने अमलेश्वर थाने में की है। जिस पर पुलिस कार्यवाही जारी है।

मिली जानकर के अनुसार पार्षद खूबीराज सोनकर का खेत वार्ड क्रमांक 16 मगरघटा में परसदा नाला के पहले रोड़ से लगा हुआ है। जिसमें से चोरों ने मोटर पम्प का लगभग 150 मीटर कॉपर केबल तार को चोरी कर लिए।
पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में लगभग वर्तमान में चार से अधिक किसानों के केबल चोरी हुआ है। उसके खेत में लगभग पाँच माह पहले ही उक्त स्थल पर केबल चोरी हुआ था और पुनः केबल चारी हो गया है। पार्षद की शिकायत पर अमलेश्वर पुलिस कार्यवाही कर रही है।







