तीज के रंग में रंगा पाटन, साहू समाज की
महिलाओं ने दिखाई संस्कृति की समृद्ध छटा”
पाटन के तीज महोत्सव में दिखी
साहू समाज की ताकत”
अमलेश्वर। पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 को तहसील स्तरीय तीज महोत्सव एवं तीज मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा एवं नदिया बैल की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।
तीज मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू एवं जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ महिला संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी ने की।
विशेष अतिथियों में सुश्री शिल्पा साहू, सह-संयोजिका महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, श्रीमती कल्पना नाराद साहू, जिला पंचायत सभापति, श्रीमती चंद्रिका साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश साहू संघ, श्रीमती मंजू साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती ललेश्वरी साहू, महिला संयोजिका जिला साहू संघ तथा श्रीमती दामिनी राकेश साहू, जनपद सदस्य पाटन शामिल रहीं।
महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया भव्य
स्वागत भाषण तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया। उन्होंने तीज मिलन समारोह में समाज के महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांचों परिक्षेत्र सहित 99 इकाइयों की महिला पदाधिकारियों एवं सामाजिक बहनों के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजनों की बगिया तथा भक्त माता कर्मा की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही पारंपरिक वशभूषा प्रतियोगिता में तीज क्वीन के रूप में प्रथम स्थान तेलीगुंडरा परिक्षेत्र से श्रीमती विभा साहू और द्वितीय स्थान पर रही बेल्हारी परिक्षेत्र से श्रीमती ज्योति साहू साथ ही अन्य तीन तीज क्वीन को भी सम्मानित किया किया।







