अमलेश्वर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दुर्ग के निर्देशानुसार श्रमजीवी पत्रकार संघ अमलेश्वर ब्लॉक इकाई के तत्वावधान में झीट स्थित धान खरीदी केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन उत्तम ध्रुव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार पाटन पवन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू एवं विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू तथा प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम सराहनीय रहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित झीट के समिति प्रबंधक पुरुषोतम सिन्हा एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर ललित साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र साहू दुर्ग शहर अध्यक्ष, अनिल साहू जिला उपाध्यक्ष, विनोद चौबे ब्लॉक अध्यक्ष भिलाई, ऐश्वर्या नवरात्री जिला उपाध्यक्ष, अजय यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुम्हारी, भूषण देशलहरे ब्लॉक अध्यक्ष पाटन, करन साहू ब्लॉक अध्यक्ष अमलेश्वर, राकेश सोनकर, ध्रुवकुमार नायक, शैलेन्द्र साहू, महेंद्र निषाद, प्रीतम चंद्राकर और नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।







