आयोजन मे शामिल हुये युवा सरपंच रवि सिंगौर
सांकरा। पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में जोन स्तरीय पठन वीर प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में जोन अंतर्गत 8 संकुलों से 10-10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पाँच विधाओं में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में स्पीड रीडिंग में प्रथम साक्षी जैन एवं द्वितीय रूबी देवांगन, स्टोरी टेलिंग में प्रथम झरना साहू एवं द्वितीय धारणी साहू, स्पीड कैलकुलेट में प्रथम खेम साहू एवं द्वितीय सेविका निषाद, मैथ्स मैजिक में प्रथम रेशमी एवं द्वितीय जीतू खरे तथा सामान्य ज्ञान में प्रथम रिधि ठाकुर एवं द्वितीय हितेश्वरी यादव रहे।
कार्यक्रम में युवा सरपंच रवि सिंगौर शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में पठन क्षमता, त्वरित गणना, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के जोन प्रभारी सुशील सूर्यवंशी एवं महेंद्र कुमार बहादुर रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आर.के. चौरे, शाला विकास समिति अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर, कामता सिंगौर सहित अन्य शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।







