रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान की तलाश 52 घंटे बाद भी जारी है। 19 अगस्त की शाम दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे आदिल के गहरे पानी में डूबने के बाद से SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना के बाद आदिल के परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजन बेसब्री से युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, घटना ने ब्लू वाटर क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कलेक्टर से मिले कांग्रेस नेता
आदिल की तलाश तेज करने और ब्लू वाटर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, मौदहापारा क्षेत्र के पार्षद शेख मुशीर और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयंत साहू मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सर्च ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने तथा आधुनिक संसाधनों की मदद से युवक की तलाश जल्द पूरी कराने की मांग की।
उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
- ब्लू वाटर क्षेत्र में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगाई जाए।
- पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ से बंद किया जाए।
- पानी के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाए।
- सर्च ऑपरेशन में आधुनिक उपकरण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
- भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।
विकास उपाध्याय ने की पार्क बंद करने की मांग
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने ब्लू वाटर क्षेत्र को चारों तरफ से बंद करने की मांग रखी। उनका कहना है कि जब तक यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक लोगों की आवाजाही रोकना जरूरी है।
वहीं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भी ब्लू वाटर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आदिल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
पार्षद शेख मुशीर ने युवक की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयंत साहू ने भी क्षेत्र में लोगों की एंट्री पूरी तरह बंद करने की मांग की।
दोस्तों के साथ घूमने गया था आदिल
जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी आदिल खान 19 अगस्त की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नकटी







