अमलेश्वर। लगातार हो रही रुक रुककर बारिश से शिवपार्क कालोनी के अनेक कच्चे रास्तों में चलना दूभर हो गया है।
इन कच्चे रोड में कालोनी के निवासी स्वयं की खर्चे से आने जाने वाले रास्ते में बजरी और मुरूम डलवा रहे है।
शिवपार्क कालोनी के निवासियों ने बताया कि बारिश में लगभग यही हाल होता है कई स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है स्थानीय लोगों ने कहा कि घर से बाहर जाना हो तो कीचड़युक्त रास्ते से होकर जाना पड़ता है। शिवपार्क कालोनी के निवासियों में कई अपने स्वयं के पैसे से मुरूम ओर बजरी डलवा रहे है ताकि आने जाने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
नागरिकों ने बताया कि बारिश में पानी घरों के दीवारों के माध्यम ने अंदर घुस रहा है जो भविष्य की लिय खतरा है। क्यूंकि बारिश का पानी जाम हो रहा है जिसकी निकासी की फिलहाल कोई ठोस सुविधा नहीं है।
वर्जन
अमलेश्वर पालिका के लोक निर्माण अध्यक्ष डॉ आलोक पाल ने बताया कि इस वर्ष आसपास लोगों से बात करके पानी निकासी का रास्ता बनाया जा रहा है आने वाले समय के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है जिससे बारिश और नाली का पानी जाम न हो।







