अमलेश्वर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अमलेश्वर के बच्चों ने नेशनल स्कूल गेम्स के तहत विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुय, राज्य खेलो में अपनी जगह बनाई।
सेजस अमलेश्वर की स्पोर्ट्स टीचर मुक्ता ठाकुर ने बताया कि स्कूल गेम्स में स्वामी आत्मानंद के बच्चों ने दिया ट्रायल और जिला स्तर मे हुए चयनित हुए। जिसमें फुटबाल में उत्कर्ष पटनवार, नमन बघेल, हिमांशु वामन, विवेक राजभर, लिकेश नायक ये सारे बच्चे जिले में अपना प्रदर्शन कर सभांग मे चयनित हुए।
इसी प्रकार बैडमिंटन – कुजन सेन, क्रिकेट नीतिन बघेल,
ड्युस बॉल श्रेयस सिंग, भूप्रेस साहु, वेट लिफ्टिंग मे छात्रा भूमि ने अपना दम खम दिखाया और संभाग के लिए हुई चयनित इसके साथ ही नैतिक साहू ने भी संभाग स्तरीय खेल में अपनी अपनी जगह बनाई। विकास साहु ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी जगह बनाकर सेजस अमलेश्वर का नाम रौशन किया। खो खो में- ख़ुशी साहू साक्षी साहू मयंक साहू जिलास्तरीय में अपनी जगह बनायी।
इन बच्चों की लगातार मेहनत और खेल की प्रति लगन ने उन्हें यह तक पहुंचाया है जिसकी श्रीमति निवेदिता ठाकुर प्रिंसिपल और मुक्ता ठाकुर स्पोर्ट्स टीचर सहित स्कूल के टीचर्स ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







