अमलेश्वर। इस्पात नगरी भिलाई में सुबह-सुबह सड़क हादसे में कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । दोनों युवक सेक्टर 6 के रहने वाले बताए जाते हैं सड़क हादसा सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सुबह 4:00 बजे के करीब गुंडिचा मंडप के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 से सेक्टर 6 की ओर जा रही कार क्रमांक CG 07 MB 5986 ने सड़क किनारे पेड़ को जाकर ठोक दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक कार को कंट्रोल नहीं कर पाए और दुर्घटना हो गई। कार में शराब की बोतले नमकीन मिला है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह 4:00 बजे सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सेक्टर 9 की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक CG 07 MB 5986 पुलिस पेड़ से जा टकराईं कार में सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दोनों युवकों की लाश सुपेला मर्चुरी में रखा गया है
पुलिस से बताया कि मृतक दीपक गुप्ता पिता राजबली गुप्ता 23 वर्ष, पता-सडक नं-50 क्वा नं.- 8/F सेक्टर-6 मिलाई व कौशिक दास पिता स्व. चंदन दास- 15 वर्ष – सड़क नं.-33 मकान नंबर 3 / A सेक्टर -6 भिलाई के है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





