अमलेश्वर। भिलाई। नगर पंचायत अमलेश्वर के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता उमेश साहू ने विधायक Devendra Yadav से सेक्टर-5 स्थित विधायक निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के बाद उमेश साहू ने विधायक देवेंद्र यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे युवा दिलों की धड़कन हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं। युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों के हितों के लिए उनकी सक्रियता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है।
उमेश साहू ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव का सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोगों में सराहना हो रही है।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। उमेश साहू ने विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की बात कही। मुलाकात के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही।





