छत्तीसगढ़ के जस सम्राट दुकालू यादव
सहित पदाधिकारीयो की भी रही उपस्थिति
अमलेश्वर।रायपुर। जिला लोक संस्कृति सेवा,भजन,फाग एवं जसझाँकी समिति,रायपुर द्वारा जुड़वास प्रतियोगिता से सम्बंधित अंतिम बैठक गोसाईं बाड़ा गुढ़ियारी, रायपुर मे हुआ। जिसमे गुढ़ियारी क्षेत्र की समस्त आयोजक समितियों की उपस्थिति रही,इसके पूर्व डंगनिया,भाठागांव, आमापारा, रामनगर,पंडरी, टिकरापारा में रायपुर जिला समिति द्वारा बैठक निरंतर रूप से आहूत की गई, जिसमे स्थानीय आयोजको के अतिरिक्त उस क्षेत्र के आसपास की समस्त आयोजक समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही ।
गोसाई बाड़ा में सर्वप्रथम श्री ठाकुर देव बाल समाज सेवा समिति,गुढ़ियारी की स्थानीय आयोजक समिति द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। ततपश्चात पदाधिकारी गणो के द्वारा क्रमशः प्रतियोगिता से सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए व मार्गदर्शन किया गया।
मीटिंग उपरांत आयोजक समितियों के विशेष निवेदन द्वारा छत्तीसगढ़ के जस सम्राट श्री दुकालू यादव,सुप्रसिद्ध गायक श्री अमन बघेल व दिवेश साहू ने शीतला शांति जसगीत गाकर पूरे कार्यक्रम परिसर को अपनी अपनी सुमधुर आवाजो से भाव विभोर एवं मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त बैठक में रायपुर जिला समिति के सरंक्षक श्री घनश्याम गुप्ता,सयोंजक श्री राजेन्द्र साहू, सलाहकार श्री रज्जू रैपुरिहा,अध्यक्ष श्री शंकर लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष किरण साहू,सचिव श्री दुकालू यादव,कोषाध्यक्ष श्री अमन बघेल,मीडिया प्रभारी डोमन यादव,कार्यकारिणी सदस्य श्री जानी धीवर,दिवेश साहू,अमित पाटले, संगठन मंत्री श्री नरेन्द्र साहू ,स्थानीय पार्षद ,आयोजक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों एवं गोसाई बाड़ा के नागरिक गणों की उपस्थिति रही।





