रायपुर। छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के रायपुर आगमन पर उनका गरिमामय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वाभिमान संस्थान, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अध्यक्ष डॉ. उदयभान चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं सेवा कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।
अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास तथा विभिन्न समुदायों के मध्य संवाद एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उनके मार्गदर्शन में देशभर में सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इंद्रेश कुमार जी का स्वागत करते हुए उनके राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा समाज में सेवा और समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।





