अमलेश्वर। बीती रात अमलेश्वर के पाहंदा मोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई, टक्कर जबरदस्त थी जिसके चलते बाइक में सवार चारों युवक घायल हो गए।अमलेश्वर पुलिस ने तत्काल घायलों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए 108 जरिए रवाना कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात के लगभग 11 30 बजे की बताई जाती है। दोनों बाइक अमलेश्वर के पाहंदा
मोड पर आपस में टकरा गए, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही अमलेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 के जरिये मेकाहारा इलाज के लिए तुरंत रवाना किया। बताया जा रहा है जिनका एक्सीडेंट आपस में हुआ है रायपुर निवासी है।





