सांकरा। अमलेश्वर। ग्राम पंचायत सांकरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम आयोजन सरपंच कार्यलय में किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों पर प्रेरणादायक संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि “मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। हमें प्रधानमंत्री जी के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर युवा सरपंच /भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर बूथ अध्यक्ष छोटू यादव बूथ अध्यक्ष धनजय तुरकाने पिंटू यादव मंडल प्रशिक्षण प्रमुख लवखुश चंद्राकर यादव तिहारु बघेल नरेंद्र गायकवाड़ छन्नु पाल लेखु वैष्णव राम सिंगौर देवेंद्र बंधे सोनू बंधे मुकेश सिंगौर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





