अमलेश्वर। नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को पल्स पोलिया का ड्रॉप पिलाया।
उन्होंने कहा कि केवल दो बूंद जिंदगी की, बच्चों को घातक पोलियो वायरस से बचाती हैं जो पक्षाघात (लकवा) और आजीवन विकलांगता का कारण बन सकता है। जब एक ही दिन में लाखों बच्चों को टीका लगाया जाता है, तो वायरस के फैलने की श्रृंखला टूट जाती है और पूरे समुदाय में सुरक्षा का चक्र बनता है। यदि बच्चा किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित है, तो भी उसे पल्स पोलियो की खुराक देना पूरी तरह से सुरक्षित और लाभदायक है। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि प्रत्येक बच्चों को पोलियो का ड्रॉप अवश्य पिलाए।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





