अमलेश्वर। योग दिवस के अवसर योग आश्रम हार्टफूलनेस सेंटर अमलेश्वर में योग के विभिन्न प्रक्रियाओं को बताया गया तथा उनसे होने वाले फायदा बताए गए। इस अवसर पर हार्टफूलनेस सेंटर आश्रम के अधिकारी कर्मचारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।
हार्टफूलनेस सेंटर आश्रम के अधिकारी दिलीप तिवारी ने बताया कि नियमित अभ्यास करने वालों को प्रोत्साहित किया गया। योग के लाभों पर चर्चा, शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर गहन संवाद किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि, स्कूल के बच्चे, महिला मोर्चा, सामाजिक संस्थाओं के साथियों ने बताया कि योग ने उनका जीवन कैसे बदला। कार्यक्रम देर शाम तक चला।





