अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी अम्लेश्वर मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर आमजन को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “करो योग, रहो निरोग” का नारा देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





