रायपुर। दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इसी भावना को सार्थक करते हुए स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट, रायपुर (छ.ग.) द्वारा दिवाली के पावन अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से मीठा, नमकीन, फल एवं लाइट का वितरण किया गया।
संस्था का उद्देश्य है कि त्योहार की खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचें और कोई भी बच्चा खुशियों से वंचित न रहे। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने इस सेवा कार्य को यादगार बना दिया।
इस सेवा कार्य में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लुनिया एवं संस्थापिका श्रीमती अनीता लुनिया का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तरा नायक, अनिला बैद विमल गोलछा, अविश गोलछा एवं जे.एस. ठाकुर सहित अन्य सभी सहयोगकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
संस्था की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
संस्थापिका एवं समाज सेविका श्रीमती अनीता लुनिया ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तभी है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें। किसी जरूरतमंद बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा उपहार है।





