अमलेश्वर। पाटन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 15 जून, सोमवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन साहू , राजेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सेवा सहकारी समितियों में डीएपी खाद एवं बीज की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेंगे तथा किसानों को खाद-बीज संकट के कारण हो रही परेशानियों से अवगत होंगे। वे किसानों एवं समिति प्रबंधन से चर्चा कर वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस दौरे को क्षेत्र में खाद-बीज संकट और किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





