पुलिस जन मित्र के तहत कार्यक्रम
में अनेक जानकारियों दी गई
सम्मेलन में करीब 125 से अधिक
महिला कमांडो ने लिया प्रशिक्षण
अमलेश्वर। थाना अमलेश्वर में महिला कमांडो का सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें महिला कमांडो को ऑपरेशन विश्वास,साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा, यातायात, एवं नशे के विरुद्ध अभियान की जानकरी दी गई साथ ही साथ डायल 1930 एवं 1933 का महत्व और महिलाओ को एनडीआरएफ टीम द्वारा जीवन रक्षक प्रशिक्षण सहित अनेक जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अमलीडीही, कोपेडीही,खमरिया, अमलेश्वर, सांकरा, खुडमुड़ा, पाहंदा आदि स्थानों से महिला कमांडो ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री शमशाद बेगम एवं जिला सेनानी नगर सेना आपदा मोचन बल नागेंद्र सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा एवं यातायात निरीक्षक पी डी चंद्रा सहित। नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में महिला कमांडो को नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक अपराधों की रोकथाम और पुलिस का हर समय सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात जागरूकता तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी, किसी भी प्रकार के साइबर अपराध के लिए डायल 1930 एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही के लिए डाॅयल 1933 के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शमशाद बेगम द्वारा महिला कमांडो को अवगत कराकर हर कदम पर पुलिस का साथ देने तथा महिला कमांडो के कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया गया, तथा प्रत्येक गांव में अधिक से अधिक महिला कमांडों में जुड़ने प्रोत्साहित किया गया । साथ ही नगरसेना के आपदा मोचन बल के द्वारा विषम परिस्थितियों में बचाव के उपाय जिसमें डूबते समय व्यक्ति की जान बचाने हेतु की जाने वाली कार्यवाही, खाना बनाते समय सिलेंडर पर आग लगने पर की जाने वाली कार्यवाही एवं सामान्य परिस्थितियों में लगने वाले सूखा तथा ज्वलनशील पदार्थ को फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाने वाले कार्यवाही के साथ-साथ अन्य जीवन रक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात दुर्ग से आए निरीक्षक पी डी चंद्रा द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट लगाकर वाहन चलाने तथा शराब का सेवन वाहन चलाने के दौरान न करने ट्रैफिक सिग्नल जंप न करने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। , कार्यक्रम के दौरान थाना अम्लेश्वर में उपस्थित महिला कमांडो में उत्साह एवं जुझारूपन देखने को मिला साथ ही साथ महिला कमांडो द्वारा पुलिस को आश्वासत किया गया कि वे अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्त समाज बनाने तथा महिला सशक्तिकरण कर हर संभव पुलिस का साथ देने तैयार वादा किया। इस दौरान महिला कमांडो को टार्च, सिटी, टोपी, डंडा आदि देकर सुसज्जित किया गया बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ।





