मकान मालिको एवं किराएदारों
को थाने में सूचना देने दी गई हिदायत
80 पुलिस कर्मियों द्वार की गई चेकिंग करवाई
रायपुर । डीसीपी पश्चिम जोन संदीप पटेल एवं अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के ईडब्लूएस एवं एलाईजी क्वार्टर में आज तड़के सुबह एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, आमानका एवं डी.डी. नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना एवं आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा।
अभियान के दौरान कुल 138 मकानों में सर्चिंग कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा 25 संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबर नोट कर सत्यापन हेतु लिया गया। साथ ही 01 बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्र के किरायेदारों को किराएदार सत्यापन एवं किरायानामा संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा मकान मालिकों को हिदायत दी गई कि वे अपने किरायेदारों का पूर्ण विवरण एवं किरायानामा संबंधित थाना में अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
साथ ही किरायेदारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करने हेतु समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें।
सम्पूर्ण कार्यवाही एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर की अगुवाई में थाना प्रभारी डी डी नगर गौतम चंद गावड़े,थाना प्रभारी पुरानी बस्ती विनय सिंह ,थाना प्रभारी आमानाका सुधांशु बघेल, थानों के स्टाफ एवं 80 पुलिस जवानों के द्वार सघन चेकिंग करवाई पूर्ण की गईl
सम्पूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।





