भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के
चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
अमलेश्वर। पाहंदा (अ)। उपचुनाव की गहमा गहमी अब जोर पकड़ने लगी है, इसी क्रम में जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू के चुनाव कार्यालय शुभारंभ किया गया।
चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ता ने प्रचार की शुरुआत कर विजय का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से “झोपड़ी छाप” में मुहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की जा रही है।
आज आयोजित चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया तथा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी श्री राहुल पंडित, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, जनपद पंचायत पाटन सभापति प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, मोहन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच रवि साहू,गायत्री साहू, ग्राम झीट सरपंच रुपेंद्र साहू, जिला भाजपा प्रवक्ता रितेश शर्मा, सुरेश निषाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, सरपंच इसरावती ठाकुर पूर्व सरपंच मोहन साहू कुलेस्वर निर्मलकर, चेतन देवांगन,भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठन की ताकत से आगे बढ़ने वाली पार्टी है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकास और जनसेवा का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु पूरी ताकत से कार्य करना होगा।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि क्षेत्र की जनता विकास एवं सुशासन के पक्ष में खड़ी है। वहीं चुनाव प्रभारी श्री दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने तथा जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया।





