जनपद क्षेत्र क्रमांक-04 के लिये होगा चुनाव
अमलेश्वर। पाहंदा। हर्षा लोकमणि चंद्राकर को भाजपा ने जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव के लिये प्रभारी बनाया है, वे भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू के लिये जीत की रूपरेखा तय करेंगी।
पार्टी ने कहा कि वह अपने सबसे कर्मठ, जुझारू, भरोसेमंद और संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा और लक्ष्यों के साथ पूर्ण निष्ठा जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने की जज्बा को लगातार देखते हुए हर्षा लोकमणि चंद्राकर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
हर्षा लोकमणि चंद्राकर साल 2015-2020 जनपद अध्यक्ष पाटन, साल 2020-2025 जिला पंचायत सदस्य दुर्ग और साल 2025 से अब तक जिला भाजपा दुर्ग उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अनेक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया है।





