मोहल्ला क्लास, ठाकरे चौक रामकुंड में
में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर। स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट और लियो
क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 158 बच्चो को स्वर्ण प्राशन कराया। ठाकरे चौक रामकुंड में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थापक अनिता लुनिया, ने बताया कि
स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद की एक प्राचीन बाल चिकित्सा पद्धति है। इसमें स्वर्ण भस्म (सोने के नैनो-कण), शहद, गाय के घी और ब्राह्मी, शंखपुष्पी व वचा जैसी जड़ी-बूटियों को मिलाकर नवजात शिशुओं से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने को मिला और वे सफलतापूर्वक स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वर्ण प्राशन किए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट सोनाली लुनिया, लियो अध्यक्ष मिशिका तिवारी, जे.एस.ठाकुर “राजु”, स्मिता पारख, राजा पारख, श्वेता पारख, उत्तरा नायक, इचरज कोठारी, प्रीति धुरंधर और मधु धुरंधर आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मिशिका तिवारी ने बच्चो का बच्चो को संबोधित करते हुए बताया कि पुष्य नक्षत्र का अपनेआप मे बहुत महत्व है, इस दिन स्वर्ण प्राशन से बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता और ज्ञानवर्धक दिवस माना जाता है, इसके साथ ही हरी सब्जी, अनाज आदि का सेवन करना बहुत जरूरी है कार्यक्रम का संचालन जे.एस.ठाकुर ने किया। जलपान और नाश्ता वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





