अमलेश्वर विद्युत मंडल की लचर
व्यवस्था से नागरिक परेशान
कई स्थानों में सुधार किए गए, लगातार
कार्य जारी: धर्मेंद्र देवांगन, सहायक अभियंता
अमलेश्वर। अमलेश्वर और उसके आसपास गांव में लगातार विद्युत कटौती से जनजीवन का बुरा हाल है 40 से 45 डिग्री तापमान और उमस भरी गर्मी को झेल पाना बुजुर्गों और बच्चों को भारी पड़ रहा है तथा उनके स्वास्थ्य पर इनका प्रभाव पड़ रहा है लगातार बिजली की आंख मिचौली से अमलेश्वर सहित आसपास गांवों के नागरिक हालकान है।
बताया जाता है कि पिछले दिनों हल्की बारिश में दुर्गा नगर में लगभग डेढ़ से 2 दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार अमलेश्वर में बिजली कब आई, कब गई और अगर गई तो कब आयेगी इसका कोई भरोसा नहीं है अभी है तो है और कट हुआ तो कई घंटे तक आने का नाम नहीं लेता। अमलेश्वर और इसके आसपास के गांव जैसे कि कोपेडीह, महुदा, पाहादा, जामगांव, सांकरा, खमरिया, ग्वालबाबा मंदिर के आसपास के स्थानों का भी यही हाल है।। इस प्रकार के कटौती से इलाके की किसान काफी परेशान नजर आ रहे है। बड़े बुजुर्गों और बच्चों के लिए भारी पड़ रहा है।
अमलेश्वर में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं, हालांकि हाल में विकास कार्यों की घोषणाएं भी हुई है। उपभोक्ताओं की परेशानी पंखे-कूलर बंद, मोबाइल चार्ज करना मुश्किल, नल-जल योजना भी प्रभावित होती है। ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली बंद रहने के मामले भी आए हैं। इससे सबसे ज्यादा किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आम शिकायतें जो पूरे क्षेत्र में दिखती हैं मेंटेनेंस के बावजूद सप्लाई बदहाल रहती है। जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर कई जगह तार टूटने के कगार पर, पोल जर्जर हालत में हैं। पुराना कई जगह पोल जर्जर, तार लटके हुए। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं। अमलेश्वर विद्युत मंडल की स्थिति यह कि सुबह आई तो शाम गई, शाम आई तो रात गई।
जवाबदार क्या कहते है
अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा कि क्षेत्र रायपुर शहर के निकट स्थित होने के कारण यहाँ के उपभोक्ताओं की अपेक्षाएँ भी शहरी स्तर की त्वरित एवं व्यवस्थित विद्युत सेवाओं की हैं। बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में अत्यंत अपर्याप्त है। इसके परिणामस्वरूप शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो पाता, बार-बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो पाता। स्टाफ बढ़ाने और कॉल सेंटर के लिए सुशासन तिहार के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया है।
अमलेश्वर विद्युत मंडल के सहायक अभियंता धर्मेंद्र देवांगन ने कहा कि निरंतर कार्य जारी है पिछले दिनों दुर्गा नगर की समस्या को देखते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाए गए इसी प्रकार पहांदा में समस्याओं का समाधान किया गया है। जहां समस्या आ रही है उसे दूर किया जा रहा है, नए विद्युत तार और पोल लगाए जा रहे हैं जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है वहां ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप डिविजन से मैनपावर और कॉल सेंटर की भी मांग की गई है।





