रायपुर । हैदराबाद में समता साहित्य अकादमी के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में यू.एस.ए. की प्रतिष्ठित California Public University द्वारा डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर को “Doctor of Letters (D.Litt)” की मानद उपाधि प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद Ramdas Tadas रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल व्ही. के. पोखरियाल, Ashok Kumar Haldar एवं Dr. Maya Devi शामिल रहे। साथ ही डॉ. डी.पी. देशमुख एवं लीला मानिक को “Global Achiever Award” तथा कोनिका ठाकुर एवं ललित ठाकुर को “संगीत रत्न समता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम काफी गरिमामय रहा।

डॉ सुरेश ठाकुर को उनकी अनेक उपलब्धियां के लिए जाना जाता है सूफी गायन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सहित आसपास अनेक राज्यों में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके है। वर्तमान मे डॉ सुरेश ठाकुर समता साहित्य अकादमी छ. ग के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में अकादमी ने अनेक कार्यक्रम सुचारू रूप से दिए है।





