अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद समस्त प्रमुख पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जनपद सदस्य उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को विजय दिलाने के संकल्प के साथ अमलेश्वर मंडल के भाजपाई एकजुट नजर आए। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को विजय का मंत्र देते हुए पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन से भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। इसी संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।
बैठक में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, डॉ आलोक पाल,यशवंत जांगड़े, राजकुमार बघेल,मोहन साहू, कुमार साहू, शिवा साहू, विकास सोनी सहित अन्य अम्लेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





