अम्लेश्वर । अम्लेश्वर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की लगातार रही है। इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचक पंडित शंकु स्वामी जी महाराज श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कथा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित शंकु स्वामी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर यादव परिवार के सदस्य विष्णु यादव,मनोज यादव, श्री मति सुषमा यादव , श्रीमती राजेश्वरी यादव , कु. चेतना यादव ,कु रोशिका यादव ,कु रोनिता यादव सहित अम्लेश्वर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित भागवत कथा प्रेमी भक्त जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 15 मई को कथा का अंतिम दिवस रहेगा। कथा समापन के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।





