शीतला विहार की सीसी रोड 5 माह में उखड़ी रहवासियों ने बताया न पानी तराई
हुई, न कोर कटिंग की फिलिंग लगात 11 लाख रूपये से ऊपर में बनी
अमलेश्वर। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत लगभग 11 लाख से ऊपर की लागत से बने पांच माह पहले शीतल विहार का सीसी रोड अब उखड़ने लगा, गिट्टियां साफ दिखाई देने लगी, जिसके चलते अब धूल के गुबार भी उड़ने लगे, जिससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को धूल ड़स्ट का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले बारिश की दिनों में बीमारी का कारण बन सकता है। दम तोड़ता सीसी रोड अपनी कहानी खुद बया कर रह है।
नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत शीतल विहार वार्ड क्रमांक 3 में निर्मित लगभग पांच माह पहले बने रोड ने अपना दम तोड़ना शुरू कर दिया। गिट्टियां साफ दे रही है जिसके चलते रेत और सीमेंट के धूल उड़ने लगे है। शीतला विहार में जाने का रास्ता है जो बारिश के दिनों ने की कीचड़ से भर जाता था इसको देखते हुए सीसी रोड का निर्माण किया गया था अभी बारिश नहीं आई और हाल बेहाल हो गया सीसी रोड का। अमलेश्वर नगर पालिका निर्माण विभाग की गुणवत्ता विहीन निर्माण साफ दिखाई देने लगी है। समय समय पर इसकी देखरख करते तो शायद यह हाल ना होता।
क्या कहते है जवाबदार
पालिका के सब इंजीनियर ढालेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि रोड बनने के तुरंत बाद ही इस पर मना करने के बावजूद कुछ लोगों ने गाड़ियां चल दी, जिसके चलते सीसी रोड कई जगह से उखड़ रही है जिसके कारण यह नतीजा निकला है उसे जल्दी ही रिपेयर करके ठीक करवा लिया जाएगा।
अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा कि लोगों ने ध्यान नहीं दिया बड़ी ओर लोडिंग गाड़ियां चला दी। शीतला विहार निर्माणाधीन कालोनी है।









