रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एलाइट स्लिंग शॉट एसोशियशन छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय स्लिंग शॉट (गुलेल)खेल का प्रतियोगिता का आयोजन आउट डोर स्टेडियम बुढ़ा तालाब रायपुर हुआ जिसमें बस्तर, सरगुजा, अंबिकापुर सहित पूरे प्रदेश के जिला के ब्लॉक से जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया।
* कार्यक्रम के बाद एलाइट स्लिंग शॉट एसोशियशन छत्तीसगढ़ के द्वारा सीएम श्री साय से मुलाकात की और मोमेंटो ट्रॉफी प्रदान की इस दौरान श्री साय ने कहा कि स्लिंग शॉट (गुलेल) हमारा पारंपरिक खेल है और इसे बढ़ावा देना बहुत जरूरी है क्योंकि आज भी दूरस्थ वन अंचल के बच्चे स्लिंग शॉट (गुलेल) से सटीक निशानेबाजी का अमिट छाप छोड़ते हैं।
सीएम श्री साय ने आगे कहा कि स्लिंग शॉट (गुलेल) के आधुनिक संस्करणों में स्टेनलेस स्टील, मैग्नेटिक पॉकेट और लेज़र-लेवलिंग युक्त हाई-पावर मॉडल शामिल हैं। स्लिंग शॉट (गुलेल) एक उभरता हुआ सटीक निशानेबाजी खेल है, जिसमें 10-15 मीटर की दूरी से लक्ष्य साधना होता है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इस खेल में एकाग्रता और स्थिर हाथ की आवश्यकता होती है, और यह राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है।
गांव में आखेट या निशाने के लिए गुलेल सबसे ज्यादा खेला जाने वाला परंपरिक खेल है। अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर स्लिंग शॉट की प्रतियोगिता होती है। भारत में भी विगत वर्षों से स्लिंग शॉट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
स्लिंगशॉट प्रतियोगिता के संचालक और प्रदेश अध्यक्ष मार्शल ध्रुव ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 184 प्रतिभागी भाग लिए जिसमे विभिन्न आयु सीमा एवं पेरा स्लिंग शॉट (दिव्यागंजन) खिलाड़ियों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 10 बच्चों को गोल्ड और 10 बच्चों को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है और उन्होंने अपने दम से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में जगह बनाई है।









