रायपुर, विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायणपुर रेड क्रॉस सोसायटी के बच्चों एवं रेड क्रॉस प्रभारी श्री नरेंद्र मेश्राम ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान बच्चों ने मंत्री श्री कश्यप को रेड क्रॉस का बैज लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के महका, गुदड़ीपारा और रोमावंड सहित कोरिया जिले के बैकुंठपुर से आए बच्चे शामिल हुए।
मंत्री श्री कश्यप ने बच्चों और रेड क्रॉस परिवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम आत्मीय और प्रेरणादायी रहा। बच्चों ने भी मंत्री श्री कश्यप से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने वाला रहा।









