10 वीं में पल्लवी-दीपशिखा और 12 वीं में सागर साहू रहे अव्वल
अमलेश्वर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), अमलेश्वर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से न केवल अपना, बल्कि शाला परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
कक्षा 12वीं (विज्ञान) सागर यदु ने किया टॉप, विज्ञान संकाय का परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहा। विद्यालय के कुल 19 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 03 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र
1. सागर यदु गणित संकाय 88.8% (444/500)
2. उमेश्वरी (विज्ञान संकाय) 87.4% (437/500)
3. लोकेश्वरी (विज्ञान संकाय )82.2% (411/500)
4. मोरध्वज(विज्ञान संकाय )81.2% (406/500)
5. निलेश्वरी विज्ञान संकाय )80.8% (404/500)
वाणिज्य संकाय में 12 प्रथम दुष्यंत कुमार देवांगन 74.4%कला संकाय में प्रथम नंदकुमार 76% और इसी प्रकार कक्षा 10वीं पल्लवी और दीपशिखा का दबदबा रहा। पल्लवी 93.83 और दीपशिखा ने 93% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं। सानी धाकेता 90%, शगुन ठाकरे 89.5%, ढालेंद्र साहू 84%, मेघराज चंदेल 83.5%, पूर्वा 76.86%, रहे।
परीक्षा परिणाम में विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है:
कक्षा 12वीं का औसत परिणाम 88.1% उत्तीर्ण, कक्षा 10वीं का औसत परिणाम 82.6% रहा।
विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता ठाकुर ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समर्पित शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने विशेष रूप से 12वीं विज्ञान संकाय के शत-प्रतिशत प्रथम और द्वितीय श्रेणी परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयासों की जीत है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की है।









