अमलेश्वर। आज नगरपालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत बजरंग पारा एवं वार्ड क्रमांक 03 में जल की समस्या का समाधान हेतु पाइप लाइन विस्तार किया जा रहा है।जिसमें वार्ड पार्षद राजू सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा पुजन कर आज शुभारंभ किया।
राजू सोनकर पार्षद वार्ड क्रमांक 3 ने बताया कि पाइपलाइन विस्तार होने से जहां जहां पर घरों में और आसपास पानी की दिक्कत थी लगभग अब समाप्त हो जाएगी आगे भी पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। जिससे जल संकट से निजात मिलेगी। राजू सोनकर ने बताया कि वह पिछले वर्ष से ही जल समस्या को देखते हुए इस पर प्रयासरत थे आज जाकर यहां प्रयास पूरा हुआ तथा लोगों को अब उनके घरों तक पानी मिलने लगा है। वह लगातार इस दिशा में काम कर रहे है।
आज के इस कार्यक्र में प्रमुख रूप से डा.आलोक पाल जी पार्षद वार्ड क्रमांक 01 एवं प्रभारी लोकनिर्माण विभाग , राजु सोनकर पार्षद वार्ड क्रमांक 03, राजस्व विभाग, खुबीराज सोनकर पार्षद वार्ड क्रमांक 07 एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, सोहन निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक 16 एवं जल विभाग,रामेश्वरी ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 10 एवं महिला बाल विकास विभाग, वार्ड के समस्त नागरिकगणों की उपस्थिति रही।
About The Author









