बहुत जल्द समस्या का समाधान : धर्मेंद्र देवांगन
पाहंदा। अमलेश्वर । भीषण गर्मी की मार से जहां आज जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दुर्ग जिले के ग्राम पाहंदा में लो वोल्टेज की समस्या से 35 से 40 परिवार जूझ रहे है।
पाहंदा ग्राम की इंदिरा नगर पानी टंकी के पास बसे ,35 से 40 परिवार को लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी का सामना कर आ पड़ रहा है। बिजली नहीं की बराबर हो जाने से बच्चों और बुजुर्गों सहित महिलाओं का दिन रात समस्या हो रही है। गर्मी से बच्चे और बुजुर्ग परेशान है। इस मामले को लेकर पाहंदा इंदिरा नगर के रहने वालो ने विगत दिनों अमलेश्वर विद्युत मंडल को समस्या से अवगत कराया है। जिसमें कमलू ठाकुर, घनश्याम, मिलापा, पुनारद, हीरा, उषा, कमला, तारणि, भवानी, रामेश्वरी साहू, देवकी, रुक्मणी, लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी यादव, प्रभात साहू, ज्योति यादव, मीना साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
समाधान जल्द ही होगा : धर्मेंद्र देवांगन
अमलेश्वर विद्युत मंडल के सहायक अभियंता धर्मेंद्र देवांगन ने कहा कि वह समस्या से अवगत हो चुके हैं तथा स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं बहुत ही जल्द लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जायेगा।
About The Author









