अमलेश्वर। योगाश्रम, अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस सेंटर में “गहन अभ्यासी बनने की ओर एक कदम” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लगभग 200 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जो राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर पधारे हैं। कार्यक्रम का संचालन बेंगलुरु से आए भाई ऋषि रंजन द्वारा अत्यंत प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिसमें बाबूजी के 10 नियमों, आध्यात्मिक यात्रा के 13 बिंदुओं एवं चक्रों पर गहन मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सभी प्रतिभागियों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला तथा अपने आध्यात्मिक अभ्यास के प्रति नई जागरूकता और प्रेरणा प्राप्त हुई।





