दुर्ग। अमलेश्वर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुदेव महंत यज्ञानंद ब्रम्हचारी की अध्यक्षता एवं भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं द्विज एकता मंच अध्यक्ष देवेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में भगवान परशुराम की वैदिक मन्त्रोंपचार से विधिवत पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान गणेश की पूजा से हुआ।पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य यजमान देवेश मिश्रा ने भाग लिया।
महंत यज्ञानंद ब्रम्हचारी जी के मुखारवृंद से भगवान परशुराम से प्रार्थना किया गया कि सम्पूर्ण विश्व में सुख- शांति समृद्धि का वास हो, और भय,आतंक,अत्याचार, तानाशाह का नाश हो।महंत यज्ञानंद ब्रम्हचारी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग के प्रारम्भ में लगभग दो करोड़ वर्ष पूर्व हुआ था। उस समय भगवान परशुराम ने उदंड अत्याचारी, तानाशाही शासकों को विनाश किया और लोक संरक्षक,प्राणी मात्र के सुहिद्र तेजस्वी ब्राह्मण प्रमुखो को अलग अलग राज्यों के राजा के रूप में अभिषेक किया।भगवान परशुराम ने ब्राह्मण राजाओं को सन्देश-निर्देश दिया कि वे समस्त समाज के हित व सुख समृद्धि में अपना योगदान देवे,जिससे मानव समाज में प्रेम सद्भावना आपसी सम्मान का वातावरण बना रहे।
भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि आज भगवान परशुराम के सन्देश चरितार्थ करने का है। प्रत्येक ब्राह्मण सनातन धर्म परंपरानुसार सर्वहितकारी सर्वमानव जाति के कल्याण रक्षार्थ संकल्पित है। इसके विपरीत कार्य करने वाले एवं समाजिक व्यवस्थाओं के विरोधी,सनातन विरोधी,देश द्रोही को मार्ग पर लाने का कार्य हमें करना है।सर्वत्र सुख शांति उन्नत और समृद्ध राष्ट्र ही हमारा उद्देश्य है।
भगवान परशुराम पर आधारित गोष्ठी पश्चात् भव्य आरती की गई और प्रसाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान भगवा पार्टी के प्रदेश महासचिव आकाश दुबे, वरुणेशवर पाण्डेय, अतुल शुक्ला, अभिषेक शर्मा, सचिन मिश्रा, चित्रांश तिवारी, देवेश तिवारी के अलावा मातृ शक्ति के रूप में कस्तूरी तिवारी, सुशीला मिश्रा, ज्योति तिवारी, संजना तिवारी, अचल तिवारी सहित अनेक गणमान्य विप्र वर उपस्थित थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author









