अमलेश्वर।पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष के हालिया बयान के संदर्भ में उमेश साहू प्रमुख सलाहकार झीट परिक्षेत्र ने अपने एक बयान में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाजिक चुनाव में पराजित लोगो के ऊपर छीटाकशी कर रहे है l वह सूझबूझ रखने वाले अध्यक्ष को शोभा नही देता l मूल विषय से ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है l अध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाज के मर्यादाओं का अवमूल्यन कर रहे l तहसील अध्यक्ष का तमगा लगाकर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे है l उनको सबसे पहले विषय को समझना चाहिए फिर बयान जारी करनी चाहिए l
महेंद्र साहू सिर्फ समाज का सचिव नही है, वो शासकीय कर्मचारी भी है और ग्राम पंचायत का सचिव होने के नाते उसके कार्यप्रणाली पर पराजित प्रत्याशी लोग टिप्पणी या आवेदन प्रस्तुत नही कर रहे है l ग्राम पंचायत पतोरा में किसी भी विषय की गड़बड़ी पर जांच की मांग कर रहे है l पतोरा पंचायत में महेंद्र साहू सचिव के द्वारा कोई गड़बड़ी की आशंका है उसकी जांच की मांग जनपद सदस्य, सरपंच एवं समस्त पंचों ने किया है l जो कि समाचार के माध्यम से पता चला है l चूंकि पूरा मामला प्रशासन से जुड़ा हुआ है और जांच का विषय है l इसलिए लालेश्वर साहू और उसकी टीम को भारत देश के न्यायपालिका पर विश्वास करना चाहिए l बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा l
लालेश्वर साहू, डुलेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू, और भुनेश्वरी साहू का संयुक्त बयानबाजी निंदनीय है l इससे समाज की पराजित लोगो के लिए सार्वजनिक बयानबाजी करना कहा उचित जान नही पड़ता है l चुनाव में हार जीत सिक्के के दो पहलू है l कोई हारता है तभी आपकी जीत हुई है l समाज के निर्वाचित प्रमुखों के द्वारा संयुक्त रूप से समाज की गोपनियता को भंग करते हुए निराधार बयानबाजी करना उनकी अपरिपक्वता को प्रदर्शित करता है l समाज को एक सूत्र में बांधने के बजाय उसको खंडित करने का काम किया जा रहा है l समाज के अंतिम सदस्य इन सब बातों को देख रही है निश्चित ही इसका सवाल जवाब जनता करेगी l
उमेश साहू ने स्पष्ट किया कि महेंद्र साहू ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध जो मामला सामने आया है, वह किसी व्यक्तिगत, सामाजिक निर्वाचन में पराजय या राजनीतिक द्वेष का परिणाम नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायत पतोरा, पहडोर एवं भरर के जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई गंभीर आपत्तियों का परिणाम है। ग्राम पंचायत पतोरा के जनप्रतिनिधियों ने स्वयं महेंद्र साहू के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी पाटन को आवेदन प्रस्तुत किये है l जिसमे पंचायत राशि मे गड़बड़ी की जांच की मांग किया गया है l जो कि पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक है l महेंद्र साहू दोषी है या निर्दोष ये जानने का काम शासन प्रशासन का है l लालेश्वर साहू को संविधान और न्यायपालिका पर शायद विश्वास नही रह गया है l इसलिए अध्यक्ष पद की घमंड में मर्यादा भूलकर अपने ही समाज के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है l
उमेश साहू ने कहा कि लालेश्वर साहू और उसकी टीम के द्वारा बिना साक्ष्य के निराधार आरोप लगाकर छवि धूमिल करने का काम किया जा रहा है l उसके खिलाफ पराजित टीम कानून का दरवाजा खटखटाएगी और आरोप लगाने वालों के खिलाफ सक्त कार्यवाही की मांग करेगी l
उन्होंने समाज के सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि समाज लालेश्वर साहू के किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या एकतरफा बयानबाजी से बचें और सत्य एवं न्याय की प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखें।
About The Author









