रायपुर । छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का स्थापना दिवस आरोग्य हॉस्पिटल के सामने कुबेर अपार्टमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रदेश संयोजक माननीय घनश्याम प्रसाद यादव जी द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ। स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद के जिला संयोजक रोशना डेविड ने के द्वारा किया गया।इसके पश्चात प्रदेश संयोजक महोदय ने परिषद के प्रदेश सलाहकार डॉ उदयभान सिंह चौहान जी को आमंत्रित किया, जिन्होंने स्थापना दिवस (12 अप्रैल से 24 अप्रैल तक) मनाने के उद्देश्य एवं इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्थापना दिवस का महत्व प्रदेश सलाहकार डॉ उदयभान सिंह चौहान जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद की स्थापना 12 अप्रैल 1958 को देवघर (तत्कालीन बिहार) में प्रथम सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस ऐतिहासिक पहल का नेतृत्व संस्थापक अध्यक्ष श्री बलवंत राय मेहता ने किया, जिन्हें पंचायती राज का जनक भी माना जाता है। पंचायती राज से जुड़ा ऐतिहासिक संदर्भ अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि भारत में पंचायती राज व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1993 में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ, जिसने पंचायतों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश सलाहकार ने बताया कि 12 अप्रैल से 24 अप्रैल तक कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य है स्थापना दिवस (12 अप्रैल) और राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) को जोड़ना पंचायत स्तर पर जनजागरण एवं सहभागिता बढ़ाना ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करना विशेष संबोधन प्रदेश सलाहकार अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि:राज्य को जाति में बांटकर नहीं, बल्कि “हम सब छत्तीसगढ़िया हैं” की भावना से आगे बढ़ना होगाकेवल पदाधिकारी बनना पर्याप्त नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर जनप्रतिनिधियों के बीच काम करना आवश्यक है छत्तीसगढ़ में बैठकर योजनाएं बनाने से विकास नहीं होगा, बल्कि ग्राम सभा को सशक्त कर स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने होंगे इस प्रकार से अपनी उद्बोधन में इन सारी बातों को प्रदेश सलाहकार डॉ उदयभान सिंह चौहान ने कहा आगे प्रदेश संयोजक घनश्याम यादव ने पूर्ण रूप से विस्तार से बताया कि आगामी छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। जिसमें मुझे अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री जी ने विशेष रूप से हम सभी एवं हमारी टीम की सराहना करते हुए बताया कि किस प्रकार उनकी टीम डिजिटल माध्यमों से पूरे छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचकर संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और मजबूत नेतृत्व के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।उन्होंने सभी से एक वर्ष का समय एवं पूर्ण सहयोग मांगते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि संगठन 90% नहीं, बल्कि 100% परिणाम देने के लक्ष्य के साथ कार्य करेगा। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथ उठाकर पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया समापन कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा संगठन को छत्तीसगढ़ स्तर पर और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। इस प्रकार आज की कार्यक्रम में अलग-अलग संभाग से आए लोगों को जवाबदारी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को दिया प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र पांडे जी रायपुर ,जिसमें दुर्ग,कांकेर एवं खैरागढ़ साथ में रायपुर ग्रामीण बिलासपुर सहित सबको जिला संयोजक एवं सह संयोजक की जवाबदारी दिया गया अंत में 24 अप्रैल की कार्यक्रम का प्रभार दिया गया सभी को 17 अप्रैल को रायपुर में पुनः मीटिंग रखी जाएगी
About The Author









