दुर्ग। कुम्हारी। विगत दिनो थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास अफीम रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा बिक्री की नगदी राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/2026 धारा 18(ग), 27(क), 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
About The Author









