सांकरा। अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत अमलेश्वर मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में कल कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर उनके कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रथम सत्र के वक्ता के रूप में पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं द्वितीय सत्र में राजेन्द्र पाध्ये ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विषयों पर विस्तार से संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।





