दुर्ग । भगवा पार्टी आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति नमन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी हीरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार,शिक्षा,व्यापार समाज सेवा में अपनी सेवाएं दे रही मातृ शक्ति का सम्मान किया जाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी एवं सनातन धर्म के प्रणेता विष्णु पाठक एवं अध्यक्षता भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा,विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा होंगे।
पार्टी संगठन ने इस आयोजन को मातृ शक्ति नमन कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया है।
यह गरिमामय भव्य कार्यक्रम सतरूपा शीतला मंदिर के पास स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग परिसर सिविल लाइन, जेल रोड में आयोजित है।कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होगी। यह उन मातृ शक्तियों का सम्मान है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य करते हुए सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहे है।
About The Author







