अम्लेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत अमलेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर बिना किसी शुल्क के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाने का मामला लगातार चर्चा में है। नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर लगाने पर किसी प्रकार का राजस्व शुल्क नहीं लिया जा रहा है, जिससे पालिका और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
देखा जा सकता है कि महादेव घाट से लेकर ग्वाल बाबा मंदिर तक पूरे मुख्य मार्ग पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। वही मगरघटा, भोथली, डीह और खुडमुड़ा जैसे वार्डो में भी दिख रहा है अवैध होर्डिग। जिसे जहां स्थान मिल रहा है, वहीं पोस्टर चिपका दिए जा रहे हैं। इससे न केवल नगर की सौंदर्यता प्रभावित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि पालिका के बिना अनुमति के कैसे बेनर पोस्टर लगा सकता है। इससे लगातार पालिका और सरकार को राजस्व का घटा हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका गठन के बाद से ही यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की है। बड़ी बात यह है कि पालिका चुनाव के बाद भी जनप्रतिनिधियों के नाक के नीचे प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं और प्रशासन इस पर मौन साधे हुए है।
बताया जाता है कि लगभग एक वर्ष पूर्व सामान्य सभा की बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई थी और नियम बनाने की बात कही गई थी, किंतु वह निर्णय अब तक फाइलों में ही सीमित है।फिर से 06 महिने पहले हुई सामान्य सभा में चर्चा की गई और निविदा सूचना निकालने की सहमति बनी है लेकिन अभी भी सिर्फ़ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित है।इस निष्क्रियता को लेकर नगरवासियों में असंतोष व्याप्त है और यह मुद्दा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर लगाने के लिए स्पष्ट नियमावली लागू करने, शुल्क निर्धारण करने एवं अवैध रूप से लगाए गए पोस्टरों को हटाने और बुलडोजर चलाने की मांग की है, ताकि नगर की व्यवस्था और सौंदर्य दोनों बनाए रखे जा सके।
वर्जन
अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा कि फिलहाल बैनर पोस्टर की जगह को चिन्हित कर लिया गया है और आगामी मीटिंग में इस पर मुहर लग जाएगी जिससे सरकार और पालिका को राजस्व का घटा ना हो।
वर्जन
राजू सोनकर पार्षद, राजस्व विभाग ने कहा कि अभी बैनर पोस्टर के विषय में कोई राजस्व पालिका को नही मिल रहा, पालिका के द्वारा इस विषय में नियमानुसार प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।
About The Author







