अम्लेश्वर। अमलेश्वर भाजपा के लिए गौरव का पल है भारतीय जनता पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता पार्षद डॉक्टर आलोक कुमार पाल को प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रण सदस्य पद नियुक्त किया है।
डॉ आलोक कुमार पाल अमलेश्वर के लिए एक जाना पहचाना नाम है वह बचपन से ही भाजपा की रणनीति, कार्यनीति को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए,वह वरिष्ठ कार्यकर्ता है आज भी वहां हर कार्यक्रम में कार्यकर्ता के रूप में शामिल होते हैं उनकी इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ में विशेष सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
डॉ आलोक कुमार पाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वह भाजपा के पहले भी सिपाही थे और आज भी सिपाही है उनको जो पद मिला है उन पर वह तन मन से कार्य करेंगे और चिकित्सा के आयाम को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
डॉ आलोक कुमार पाल की नियुक्ति पर अमलेश्वर भाजपा में हर्ष का माहौल है। आपकी मेहनत, निष्ठा और समाजसेवा के प्रति समर्पण का यह सम्मान है।निश्चित ही आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश को मजबूत दिशा मिलेगी। अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाईयां दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।









