आदर्श विवाह सहित अनेक कार्यक्रम
अम्लेश्वर। पाटन। कोसरिया यादव समाज, पाटन सर्किल के तत्वावधान में 01 मार्च 2026, दिन- रविवार पाटन सर्किल यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन न.पा.प. अमलेश्वर, आयोजन किया जा रहा है, यादव बंधुओं एवं भाईयों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।
कार्यक्रम (प्रथम पाली) प्रातःकाल श्री राधा-कृष्ण जी की पूजा, वंदन एवं दीप प्रज्वलित ध्वजारोहण, कलश यात्रा के पश्चात अतिथियों का स्वागत वंदन एवं सांस्कृतिक आयोजन होगा।
यादव समाज के युवा मोर्चा के अध्यक्ष और अमलेश्वर के पार्षद डोमन यादव ने बताया कि अपने-अपने अधिनस्थ ग्रामों में प्रचारित कर महिलाओं को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिवेशन में आदर्श विवाह किया जायेगा, इच्छुक व्यक्ति कार्यक्रम दिनांक से एक सप्ताह पूर्व आवेदन जमा करवा देवें।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि का आगमन व स्वागत एवं सम्मान, जिला अध्यक्ष व्दारा सामाजिक सम्बोधन व उद्घोषण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथियों एवं समाज प्रमुखों द्वारा उद्बोधन एवं समाजिक सम्मान होगा। पाटन सर्किल के अंतर्गत शिक्षा, खेल एवं राजनीति में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सभी जनों का समाज के व्दारा सम्मान किया जायेगा।
About The Author







