असम प्रवास: सांसद विजय बघेल ने चाबुआ, लाहोवाल, खोवांग और टिंगखोंग में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
डिब्रूगढ़/असम। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बघेल जी ने अपने असम प्रवास के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाबुआ- लाहोवाल, खोवांग एवं टिंगखोंग विधानसभा क्षेत्रों में जिला और विधानसभा स्तर की ‘संगठन टोली’ के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं और आगामी चुनाव हेतु रणनीति साझा की।
बैठक में सांसद विजय बघेल जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए चुनावी जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, “असम की पावन धरा पर कार्यकर्ताओं का संकल्प और उत्साह देखते ही बनता है। यह जोश निश्चित ही आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।” सांसद जी ने आगामी चुनावों को लेकर सूक्ष्म रणनीति पर चर्चा की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इन बैठकों में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बिमल बोरा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे:दुलाल बोरा (जिला अध्यक्ष) तोपन कुमार गोगोई/लक्ष्मीनाथ तासा (जिला प्रभारी/सह-प्रभारी), रशिक दास (विधानसभा प्रभारी), धर्मेंद्र सोनोवाल (अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति), प्रद्युत दत्ता (विधानसभा संयोजक), प्रणय प्रतिम बरुआ (विस्तारक), मंडल अध्यक्ष: श्री पंकज गोगोई, श्री बिनोद कुर्मी, श्री चंदन देवरी, श्री पुलोक सोनोवाल, श्री कुमुद दत्ता एवं श्री रंतू सैकिया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजन दत्ता और आईटी संयोजक विष्णु कुंज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





